Bhopal News: भोपाल से सुसाइड का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिपलानी थाना इलाके में एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पास किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने निकलकर आया है कि, युवक बीसीए की पढ़ाई छोड़कर कॉमेडियन बनने की तैयारी में लगा हुआ था। उसने दिल्ली समते कई शहरों में ऑडिशन भी दिया था। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
भोपाल में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बता दें कि पुलिस के अनुसार, मूल रूप से देवास का रहने वाला जयप्रकाश (21) इंद्रपुरी पिपलानी में अपने दो अन्य दोस्तों के साथ रहा करता था। जयप्रकाश बीसीए की पढ़ाई करने के लिए देवास से भोपाल आया था। पुलिस को दोस्तों से पूछताछ में पता चला कि, उसने एक साल पढ़ने के बाद ही पढ़ाई छोड़ दी थी। हालांकि इसके बारे में उसने अपने परिवार वालों को भी नहीं बताया था। मंगलवार रात उसके दोनों रूम पार्टनर चाय पीने के लिए पास की एक दुकान पर गए हुए थे।
