Bhopal News: राजधानी भोपाल में हुई एक घटना से इलाके में सनसनी का माहौल है। बजरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद उसने लाश को बोरी में भरा और मौके से फरार हो गया। पुलिस को तीन दिन पुरानी लाश मिली है, जिसका खुलासा खुद आरोपी ने किया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस
क्या है पूरा मामला
मामला भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र का है, जहां रीतिका सेन और सचिन राजपूत पिछले साढ़े तीन साल से लिव इन में रह रहे था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियान रात सचिन और रीतिका के बीच एक विवाद हुआ, जानकारी के मुताबिक रीतिका अपने बॉस से बात कर रही थी जिसको लेकर सचिन खफा था।
बजरिया थाना की SHO शिल्पा कौरव ने यह जानकारी दी कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि सचिन ने रीतिका की गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को बोरे में भरकर फरार हो गया। जिसके बाद उसने पूरी घटना की जानकारी अपने दोस्त को भी दी, जहां से यह मामला खुला। पुलिस को कमरे से बोरे में भरी तीन दिन पुरानी लाश मिली। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बजरिया पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
नरसिंहपुर में छात्रा के मर्डर का वीडियो हुआ वायरल
मध्य प्रदेश से ही एक दूसरी मर्डर की घटना शुक्रवार को सामने आई थी। नरसिंहपुर जिला अस्पताल में एक सिरफिरे ने नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रही छात्रा की गला रेतकर हत्या कर दी। इस घटना का रूह कंपाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के समय छात्रा ड्यूटी पर थी तभी अचानक आरोपी युवक, जिसका नाम अभिषेक कोष्ठी है, वह अस्पताल में घुसता है और छात्रा संध्या चौधरी पर हमला कर देता है। घटना के दौरान हालात ऐसे बन गए कि कोई भी शख्स बीचबचाव न कर सका और छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी लड़के गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
