Bhopal: लेक सिटी 5जी के लिए रेडी, इतने कम खर्चे पर लगेंगे एंटीना, ये होगा टैरिफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 10:25 PM IST

Bhopal: मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा स्टेट है जो कि, केंद्र सरकार की मंशा के अनुसार नई राइट ऑफ वे पॉलिसी लागू करने जा रही है। नई पॉलिसी लागू होने के बाद शहर में सभी बिजली के खंभों, ट्रैफिक सिग्नल, विज्ञापन बोर्ड, एफओबी पर स्ट्रीट फर्नीचर लगाए जा सकेंगे। 5जी के लिए नए मोबाइल टॉवर लगाने की फीस 50 से घटा 10 हजार रुपए की जा रही है। फीस कम होने से 5जी का टैरिफ कम होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 5जी के नए मोबाइल टॉवर लगाने की फीस 50 से घटा 10 हजार रुपए की
  • मध्य प्रदेश आरओडब्ल्यू पॉलिसी लागू करने वाला पहला स्टेट
  • फीस कम होने से 5जी का टैरिफ कम होगा


Bhopal: लेक सिटी भोपाल के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। अब राजधानी 5जी नेटवर्क के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि, 5जी के लिए नए मोबाइल टॉवर लगाने की फीस 50 से घटा 10 हजार रुपए की जा रही है।

Bhopal News

भोपाल 5जी सर्विस के लिए तैयार (सांकेतिक तस्वीर)

वहीं बिजली के खंभों से लेकर सिग्नल और अन्य जगहों पर लगने वाले स्ट्रीट फर्नीचर के लिए संबंधित एजेंसी केवल 100 रुपए फीस लेगी। फीस कम होने से कंपनियों की लागत कम होगी जिसका नतीजा ये होगा कि, 5जी का टैरिफ कम होगा।

End of Feed