भोपाल

Bhopal: अच्छी खबर! 457 करोड़ से लेक सिटी की बुझेगी प्यास, 42 ओवर हेड टैंक से बरसेगा अमृत, ये है पूरी योजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 04:51 PM IST

Bhopal: शहर में पेयजल नेटवर्क में बदलाव कर इसे दुरुस्त करने के लिए 42 नए ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। समूचे शहर में करीब 600 किमी तक की नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। वहीं नेटवर्क के ऑटोमेशन के लिए स्काडा सिस्टम भी लगेगा। पूरी प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए करीब 457 करोड़ रुपए खर्च होंगे। केंद्र सरकार की अमृत- 2.0 के तहत पेयजल नेटवर्क में होने वाले कार्यों की डीपीआर कर ली गई है।

Image

भोपाल में 457 करोड़ खर्च कर पेयजल व्यवस्था बेहतर की जाएगी (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेयजल नेटवर्क में सुधार के लिए 42 नए ओवर हेड बनेंगे
  • पेयजल नेटवर्क में होने वाले कार्यों पर 457 करोड़ खर्च होंगे
  • 600 किमी नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी

Bhopal: लेक सिटी भोपाल के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। शहर में पेयजल नेटवर्क में बदलाव कर इसे दुरुस्त करने के लिए 42 नए ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। जिसके चलते शहर के लोगों की लो प्रेशर से पानी आने की शिकायत दूर हो जाएगी। वहीं नई कॉलोनियों के लिए पाइप लाइन बिछाने सहित पुरानी पाइप लाइन बदलने का काम भी होगा।

विभागीय जानकारी के मुताबिक, समूचे शहर में करीब 600 किमी तक की नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। वहीं नेटवर्क के ऑटोमेशन के लिए स्काडा सिस्टम भी लगेगा। बता दें कि, पूरी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए करीब 457 करोड़ रुपए खर्च होंगे। नगर निगम की ओर से केंद्र सरकार की अमृत-2.0 के तहत पेयजल नेटवर्क में होने वाले कार्यों की डीपीआर कर ली गई है। अब इसकी स्वीकृति के लिए नगरीय आवास एवं विकास विभाग भेजा गया है।

यहां चेंज होंगी पाइप लाइनें

शहर के मिसरोद और रायसेन रोड इलाके की कई कॉलोनियों के लोगों ने निगम में कनेक्शन के लिए अप्लाई कर रखा है। वहीं ओल्ड सिटी के चैक सहित आसपास के एरिया व तुलसी नगर, शिवाजी नगर, अरेरा कॉलोनी व अन्य क्षेत्रों में बिछाई गई पाइप लाइन अब बदली जाएगी। वहीं शहर के कुछ इलाकों में लो प्रेशर की शिकायत वाले इलाकों में बड़ी पाइप लाइन बिछाई जाना प्रस्तावित है। विभागीय जानकारी के मुताबिक, शहर में करीब 600 किमी नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। फिल्टर प्लांटों को पानी सप्लाई वाली रॉ वाटर पाइप लाइन और वहां से साफ पानी की सप्लाई वाली पाइप लाइन सहित कुल 50 किमी मेन पाइप लाइन भी बिछाई जानी है।

फिल्टर प्लांट की कैपेसिटी बढ़ेगी

शहर के बैरागढ़, ईदगाह हिल्स, बादल महल, केरवा, मनुआभान व कोलार फिल्टर प्लांट की क्षमता बढ़ाई जाएगी। वहीं बड़े तालाब के पुराने फिल्टर प्लांट के पंप और मोटर आदि बदले जाएंगे। बता दें कि, पूरे पेयजल नेटवर्क के ऑटोमेशन के लिए स्काडा लगाया जाएगा। इसका फायदा ये होगा कि, किसी भी इलाके में पेयजल आपूर्ति की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा सकेगी। वहीं लीकेज की समय पर जानकारी मिलने से पानी की बर्बादी रोकने में मदद मिलेगी व समय पर रिपेयरिंग की जा सकेगी। वर्तमान में केवल नर्मदा फिल्टर प्लांट पर स्काडा सिस्टम लगा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article