Bhopal: राजधानी भोपाल से रेल में सफर करने वाले पैसेंजर्स के लिए ये एक अहम खबर है। रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट बदले हैं। जिसमें हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर, वास्को-डि-गामा-हजरत निजामुद्दीन, केएसआर बेंगलुरु-नई दिल्ली कर्नाटक, पुणे-गोरखपुर सहित हुबली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। रेलवे के मुताबिक यह ट्रेनें आगामी 27 एवं 28 जनवरी को चलेंगी।
भोपाल रेल मंडल के मुताबिक, सोलापुर मध्य रेल मंडल के तहत दौंड-मनमाड़ रेलवे ट्रैक पर कोपर गांव और कान्हेगांव आदि स्टेशनों के बीच डबल लाइन को जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। यही वजह है कि जिसके कुछ ट्रेनों को बदले गए रूट से चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेनों का मार्ग अस्थाई तौर पर कुछ दिनों के लिए बदला गया है।
