भोपाल: अच्छी खबर! लेक सिटी में अब 20 रुपए में दौड़ा सकेंगे ई-बाइक, 5 जगहों पर शुरू होगी ये सुविधा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 01:59 PM IST

Bhopal : भोपाल स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से शुरू की जा रही ई-बाइक सुविधा फिलहाल राजधानी के 5 इलाकों में उपलब्ध रहेगी। ई-बाइक आइएसबीटी, एमपी नगर जोन- 1, अटल पथ, बोट क्लब और वन विहार से मिलेगी। इस योजना को 50 ई-बाइक्स के साथ शुरू किया जा रहा है। ई- बाइक का 15 मिनट का रेंट 20 रुपए होगा। इसके बाद 16वें मिनट से हर मिनट का एक रुपए अतिरिक्त चार्ज वसूला जाएगा। बता दें कि ई-बाइक की सुविधा का इस्तेमाल चार्टर्ड बाइक एप के जरिए कोई भी कर सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 20 रुपए में सड़कों पर दौड़ा सकेंगे 15 मिनट ई-बाइक
  • शहर में शुरुआत 50 ई-बाइक्स से होगी
  • शहर के 5 स्थानों पर ई-बाइक रेंट पर मिलेगी

Bhopal: नए साल में लेक सिटी भोपाल के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। अगर आपके पास बाइक नहीं है और नवाबों के शहर भोपाल में घूमना चाहते हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। राजधानी भोपाल में अब जल्द ही ई-बाइक की सुविधा मिलने लगेगी।

Bhopal News (9)

भोपाल में 20 रुपए में सड़कों पर दौड़ा सकेंगे 15 मिनट ई-बाइक। (फाइल फोटो)

बता दें कि, भोपाल स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से शुरू की जा रही यह सुविधा फिलहाल राजधानी के 5 इलाकों में उपलब्ध रहेगी। ई-बाइक्स आइएसबीटी, एमपी नगर जोन- 1, अटल पथ, बोट क्लब और वन विहार से मिलेंगी।

End of Feed