भोपाल

Bhopal News: महिला ने कहा, मैं ठीक हूं, वेंटिलेटर पर मत भेजो... मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप

Bairagarhi Bhopal News Today (भोपाल के अस्पताल से बड़ी खबर): भोपाल के बैरागढ़ स्थित कृष्णानी हॉस्पिटल में एक महिला ने बेटी को जन्म दिया, लेकिन अगले ही दिन उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन स्वस्थ थी और अस्पताल प्रबंधन ने उसे बिना कारण वेंटिलेटर पर रख दिया।

Image

वेंटीलेटर पर महिला की मौत के बाद परिवार ने अस्पताल पर लगाए आरोप (फोटो - AI Image)

Bhopal News: भोपाल के बैरागढ़ स्थित कृष्णानी हॉस्पिटल में एक महिला, नेहा खरे (34), की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब नेहा ने 13 जून को ऑपरेशन के जरिए दूसरी बेटी को जन्म दिया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने नेहा को जबरन वेंटिलेटर पर रखा, जबकि वह पूरी तरह स्वस्थ थीं।

नेहा के भाई विकास ने बताया कि उनकी बहन ने 15 जून को उन्हें फोन किया और कहा कि उनका दिल घबरा रहा है और वह अपनी नवजात बेटी को देखना चाहती हैं। जब विकास अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि नेहा को वेंटिलेटर पर रखा गया है और कुछ ही समय बाद उनकी मौत हो गई।

नेहा के दूसरे भाई विशाल ने कहा कि उनकी बहन वेंटिलेटर पर जाने से पहले ठीक थीं और उन्होंने खुद कहा था कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है। परिवार ने अस्पताल के स्टाफ पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें वीडियो बनाने से रोका और धमकाया। इस मामले में बैरागढ़ पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद जांच शुरू कर दी है।

सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि यदि शिकायत मिलती है, तो मामले की जांच की जाएगी। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और वीडियो सबूत पुलिस को सौंप दिए हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article