Guna: कलोरा डैम टूटने का मंडरा रहा खतरा, 11 गांवों पर लटकी तलवार, बचाव कार्य के लिए तैनात की गई सेना

गुना जिले में मंगलवार को मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कलोरा बांध की वेस्ट बीयर टूटने से आठ गांव जलमग्न हो गए। प्रशासन ने MP-राजस्थान के 11 गांवों में अलर्ट जारी किया और सेना तथा NDRF को राहत कार्यों के लिए तैनात किया है। स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।

Guna News: गुना जिले में मंगलवार को ऐसी मूसलाधार बारिश हुई कि हालात काबू से बाहर जाने लगे, इससे जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो गया। पिछले कुछ दिनों की भीषण बारिश का कहर कल और बरपा जब सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक लगातार पानी बरसा। इस बेजोड़ बारिश से स्थिति तब और गंभीर हो गई जब बमोरी इलाके में स्थित कलोरा बांध की वेस्ट बीयर को करीब 10 फीट टूट गई। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने MP-राजस्थान के 11 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है और एहतियातन बबीना से सेना की एक टुकड़ी को बुलाया गया है।

guna flooded village

बांध का हिस्सा टूटने से गांव में आया पानी

12 घंटों में बरसा 10 इंच पानी

पिछले 12 घंटों में जिले में करीब 10 इंच तक पानी बरसा है, जिससे कई कॉलोनियों में जलभराव हो गया है। लगभग सभी नदी-नाले उफान पर हैं और नानाखेड़ी क्षेत्र में सड़कों पर पांच फीट तक पानी भर गया है, जिससे यातायात और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

End of Feed