Bhiwandi News: गणेशोत्सव में बागेश्वर बाबा ने फिर उठाया हिंदू राष्ट्र का मुद्दा; 'सोने की खड़ाऊ' पर भी तोड़ी चुप्पी

Bhiwandi Thane News: भिवंडी गणेशोत्सव में पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने 'लाहौर' वाले तंज से माहौल गरमा दिया। उन्होंने हिंदू राष्ट्र के मुद्दे को दोहराया और मुकेश अंबानी के घर सोने की खड़ाऊ पहनने के दावों पर भी सफाई दी।

Bhiwandi Thane News: ठाणे जिले के मुस्लिम बहुल क्षेत्र भिवंडी में आयोजित गणेशोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कई मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात रखी। 'धामणकर नाका मित्र मंडल' के अध्यक्ष संतोष शेट्टी के निमंत्रण पर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से हिंदू एकजुटता, धार्मिक आस्था और हिंदू राष्ट्र की बात को दोहराया। कार्यक्रम में करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंचने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भिवंडी स्थित एक स्थानीय मठ में श्रद्धालुओं से मुलाकात कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें पहुंचने में विलंब हुआ।

Dhirendra Shastri Bhiwandi Thane News

भिवंडी के कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री

'बाकी लाहौर के हैं?'

कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने उपस्थित जनसमुदाय से सवाल किया कि उनमें से कितने लोग नियमित रूप से मठों में दर्शन के लिए जाते हैं और उन्हें हाथ उठाने को कहा। जब पांडाल में मौजूद आधे से अधिक लोगों ने हाथ नहीं उठाया, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए तीखा तंज कसा कि मठ में कितने लोग जाते हैं, हाथ उठाओ... क्या बाकी लोग लाहौर के हैं? उनके इस बयान पर वहां मौजूद श्रद्धालुओं और दर्शकों के बीच जोरदार प्रतिक्रिया देखने को मिली।

End of Feed