वो बेहद ’खतरनाक’ बिल्डिंग थी, 2020 में बजी थी खतरे की घंटी; भिवंडी में अनदेखी ने ली 10 जान: CM फडणवीस ने दिया अल्टीमेटम

भिवंडी में जर्जर इमारत गिरने से 10 की मौत। निगम ने इसे 2020 में ही खतरनाक घोषित किया था। लापरवाही के चलते बड़ा हादसा, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त जांच के निर्देश।

मुंबई : भिवंडी में गुरुवार देर रात एक चार मंजिला आवासीय इमारत (कोहिनूर बिल्डिंग) के ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इस त्रासदी में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई। शुक्रवार शाम तक बचाव दल ने मलबे से सभी 10 शव बरामद कर लिए, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया है। हादसे में छह लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे हैरान करने वाली बात है कि इस इमारत को साल 2020 में ही खतरनाक घोषित कर दिया गया था। लेकिन प्रशासन ने इसको नजर अंदाज किया, जिसका हश्र 10 लोगों की जान है।

Bhiwandi Building Collapse Tragedy

भिवंडी इमारत हादसा

इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि अधिकारियों को ’खतरनाक’ इमारतों से लोगों को समझा-बुझाकर बाहर निकालना चाहिए और जरूरत पड़ने पर जान बचाने के लिए बल का इस्तेमाल करना चाहिए। फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि भिवंडी की इमारत को सी 1 श्रेणी की इमारत के तौर पर वर्गीकृत किया गया था, जिसका मतलब है कि यह रहने के लिए सुरक्षित नहीं थी।

End of Feed