Bhagalpur News: सेप्टिक टैंक बना मौत का कुआं, एक को बचाने में तीन की दम घुटने से मौत

बिहार के भागलपुर में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से एक के बाद एक तीन मजदूरों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, परिजनों के लिए मुआवजे की मांग उठी।

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में आज यानी बुधवार 22 अप्रैल को एक बहुत की दर्दनाक हादसा हो गया। भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खैरपुर कदवा गांव में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Bhagalpur News Police

भागलपुर में दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक हादसे में तीन की मौत

Septic Tank Accident में मृतकों की पहचान बमबम मंडल, जय नंदन मंडल और श्रीलाल मंडल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले श्रीलाल मंडल सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे थे। कुछ ही देर में अंदर जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी हालत बिगड़ने लगी।

End of Feed