बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सनसनीखेज खुलासा, प्राइवेट पार्ट्स में छिपाकर ला रहे थे 5 करोड़ का सोना; 5 गिरफ्तार

Bengaluru News: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर DRI ने सोने की तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। तस्करों ने 5 करोड़ का सोना कैप्सूल के रूप में शरीर के अंदर छिपाया था।

Bengaluru News: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने सोने की तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस सनसनीखेज कार्रवाई में लगभग 5 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया है। तस्करों ने सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए सोने को कैप्सूल और पेस्ट के रूप में अपने प्राइवेट पार्ट्स में छिपा रखा था।

DRI Gold Seizure Bangaluru

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 5 करोड़ का सोना जब्त

ऐसे हुआ खुलासा

DRI के अनुसार, 6 और 7 अप्रैल को चलाए गए एक विशेष निगरानी अभियान के दौरान पांच आरोपियों को टर्मिनल 2 से पकड़ा गया। इन तस्करों के पास से 3.356 किलोग्राम उच्च शुद्धता वाला सोना बरामद हुआ। तस्करी के लिए इन्होंने सोने को पेस्ट बनाकर कैप्सूल के आकार के पैकेटों में भरा था और पकड़े जाने के डर से उन्हें अपने शरीर के अंदर गुप्त स्थानों पर छिपा लिया था। सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई ने हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को भी चुनौती दी है।

End of Feed