Mandya karnataka News:भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला की मौत के बाद घर से मिले 30 लाख रुपये से ज्यादा

Mandya karnataka News: मांड्या में 69 साल की भिखारी नूर की मौत के बाद उसके घर से लाखों रुपये मिले हैं। वह सालों से भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी और भीख की रकम को घर में जमा करती रहती थी।

Mandya karnataka News:कर्नाटक के मांड्या में एक 69 वर्षीय महिला भिखारी की मौत के बाद उसकी वर्षों की जमा-पूंजी सामने आई है, जिससे हर कोई हैरान है। शहर में भीख मांगकर गुजारा करने वाली नूर के घर और बैंक खाते में कुल 8.40 लाख रुपये की बचत मिली है, जिसकी गिनती हो चुकी है। उसके घर में रुपयों से भरे 20 बोरे और हैं, जिनकी गिनती होनी बाकी है। माना जा रहा है कि यह कुल रकम 30 लाख से ज्यादा हो सकती है।

beggar Noor

कर्नाटक में भिखारी महिला के मरने के बाद घर से मिले लाखों रुपये

बताया जा रहा है कि नूर अपनी बहन के साथ मांड्या के गुट्टालू इलाके में किराए के मकान में रहती थीं। लगभग दो साल पहले बहन की मौत के बाद से वह अकेली रह रही थीं। दोनों बहनों ने शादी नहीं की थी। यह इलाका ईस्ट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। शहर की सड़कों व ट्रैफिक सिग्नलों पर भीख मांगकर वह अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करती थीं।

End of Feed