इस महानगर पालिका ने कूड़े में ढूंढ़ा 'खजाना', कचरा उठाने का टैक्स बढ़ाकर करेगी 600 करोड़ की कमाई

आपके भी घर से कूड़ा निकलता ही होगा, जिसे स्थानीय निकाय आपके घर से इकट्ठा करके ले जाता है और उसका निस्तारण करता है। कूड़ा निस्तारण के लिए निकाय को अच्छी खासी धनराशि खर्च करनी पड़ती है। अब देश के एक नगर निकाय ने इस खर्च को आपसे ही वसूलने के लिए टैक्स में बढ़ोतरी का फैसला किया है।

बड़े महानगरों की एक बड़ी समस्या कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था भी है। स्थानीय नगर निकाय इस जिम्मेदारी को संभालते हैं। घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करना और उसका उचित तरह से निस्तारण करने के लिए कई शहरों में नगर निकाय लोगों से टैक्स भी वसूलती है। ऐसे एक नगर निकाय ने कूड़े में खजाना खोज लिया है। निकाय ने कूड़ा उढाने के टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है और अब निकाय इससे 600 करोड़ रुपये की कमाई करेगा। विस्तार से समझते हैं -

bbmp Garbage Tax

गार्बेज टैक्स में बढ़ोतरी से लोगों में गुस्सा

कहां का है मामला

कूड़े से कमाई करने वाले इस नगर निकाय का नाम बृहत बेंगलुरू महानगर पालिका (BBMP) है। जी हां भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरू में कूड़ा उठाने पर यहां के BBMP ने कचरा सेस बढ़ा दिया है। इस तरह से शहर के घरों, होटलों, दुकानों आदि से कूड़ा-कचरा उठाने और उसके निस्तारण का खर्च बढ़ गया है।

End of Feed