शहर

Forest Fire: नैनीताल के जंगल में धधकी आग, कई पेड़ जलकर स्वाहा; दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Nainital Forest Fire: नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के पास जंगल में भंयकर आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि जंगल में लगातार फैलती जा रही थी। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अभी आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नशेड़ियों द्वारा यह आग लगाई गई। वन विभाग की टीम इस मामले की जांच कर रही है।

Nainital Forest Fire: उत्तराखंड के नैनीताल में जंगल में भीषण आग लग गई। जंगल से धुआं उढ़ता देख लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। हालांकि अभी आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

नशेड़ियों द्वारा आग लगाने की आशंका

नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय के पास जंगल में आग लगी। यह आग इतनी भयंकर थी कि लगातार जंगल में फैलती ही जा रही थी। इस आग में चपेट में आकर कई पेड़ भी जल गए है। हालांकि दमकल की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पा लिया। इस घटना को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आग नशेड़ियों द्वारा लगाई गई है। हालांकि अभी आग लगने की सही वजह का पता नहीं चला है। वन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

गर्मी में जंगलों में लगती है आग

गौरतलब है कि गर्मी का सीजन आते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो जाता है। जिससे वन संपदा के साथ ही वन्यजीवों को भी भारी नुकसान होता है। खौसतौर से फरवरी से जून के महीनों में जंगलों में आग लगने की समस्या देखी जाती है। इस अवधि में मौसम गर्म और शुष्क होता है। वहीं नैनीताल के जंगलों में आग लगने की प्रमुख वजह नमी का कम होना है। जंगल में सूखी पत्तियों का ढेर होता है, साथ ही कई अन्य ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी होती है, जो तेज गर्मी के कारण आग पकड़ लेती है। इसके अलावा स्थानीय लोगों की लापरवाही या अन्य कारणों की वजह से भी जंगल में आग लग जाती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article