शहर

ट्रिपल तलाक से लड़ने वाली सायरा बानो को राज्यमंत्री का दर्जा, एक बार फिर मिली महिला आयोग की जिम्मेदारी

उत्तराखंड सरकार ने 20 नेताओं को कई परिषदों, आयोगों और समितियों में दायित्व सौंपे हैं। जिसमें एक पद ट्रिपल तलाक के खिलाफ केस लड़ने वाली सायरा बानो को भी मिला है। बानो को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Image

सायरा बानो को मिला राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष का पद

Photo : Twitter

देहरादून: सुप्रीम कोर्ट में ट्रिपल तलाक की लड़ाई लड़ने वाली सायरा बानो को एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

मंगलवार देर रात सीएम पुष्कर सिंह धामी की सिफारिश पर भाजपा ने 20 नेताओं की लिस्ट जारी की, जिन्हें विभिन्न परिषद, आयोग और समितियों में दायित्व सौंपे गए हैं। इस सूची में सायरा बानो का भी नाम है, जिन्हें एक बार फिर राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष पद मिला है। सायरा को पहले भी त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया था।

सायरा बानो ने CM को दिया धन्यवाद

सायरा बानो ने कहा कि ये सम्मान एक बार फिर देन के लिए वो CM पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार की शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं की अधिकारों की लड़ाई अब भी जारी है। उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने से मुस्लिम महिलाओं को और अधिक अधिकार मिलने की उम्मीद जागी है, जिसके लिए महिलाएं धामी सरकार की आभारी हैं।

ट्रिपल तलाक के मुद्दे से मिली थी पहचान

सायरा बानो उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने साल 2016 में ट्रिपल तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की थी। साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था।

उत्तराखंड के काशीपुर, ऊधमसिंह नगर की रहने वाली सायरा बानो ट्रिपल तलाक, बहुविवाह और निकाह हलाला पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली पहली महिला बनी थीं। उनके पति ने उन्हें टेलीग्राम के जरिए तलाक दिया था जिसे उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती थी। सुनवाई के बाद, साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने उनके हक में फैसला दिया था। कोर्ट ने तीन तलाक को गैरकानूनी करार देते हुए केंद्र से इस पर कानून बनाने को भी कहा था। इसी घटना के बाद सायरा बानो चर्चा में आई थीं।

इनको भी मिली हैं जिम्मेदारियां

सायरा बानो के अलावा 19 और नेताओं को विभिन्न परिषद, आयोग और समितियों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के हवाले से इन नेताओं की सूची ये है।

  • हरक सिंह नेगी,चमोली- उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
  • ऐश्वर्या रावत, रुद्रप्रयाग- उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग
  • गंगा बिष्ट, अल्मोड़ा- उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद
  • श्याम अग्रवाल,देहरादून- उपाध्यक्ष उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद
  • शांति मेहरा, नैनीताल- उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
  • भगवत प्रसाद मकवाना- उपाध्यक्ष उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग
  • हेमराज बिष्ट, पिथौरागढ़- उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद
  • रामचंद्र गौड़, चमोली- अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
  • पूरन चंद नैलवाल, अल्मोड़ा- उपाध्यक्ष प्रवासी उत्तराखंड परिषद
  • राम सुंदर नौटियाल, उत्तरकाशी- उपाध्यक्ष भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण
  • रेनू अधिकारी, नैनीताल- अध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद
  • रजनी रावत, देहरादून- उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति
  • ओम प्रकाश जमदग्नि, हरिद्वार - उपाध्यक्ष उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद
  • भूपेश उपाध्याय, बागेश्वर- उपाध्यक्ष उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद
  • कुलदीप कुमार, देहरादून- अध्यक्ष उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद
  • ऋषि कंडवाल, पौड़ी - उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति
  • वीरेंद्र दत्त सेमवाल- उपाध्यक्ष उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद
  • अजय कोठियाल- अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति
  • श्याम नारायण पांडे, चंपावत- उपाध्यक्ष उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article