वाराणसी

हरियाणा से तस्करी करके बिहार ले जा रहे थे 60 लाख की शराब; यूपी पुलिस ने धर दबोचा

उत्तर प्रदेश पुलिस ने हरियाणा से बिहार के लिए तस्करी करके ले जाई जा रही 60 लाख की शराब पकड़ी है। एक ट्रक में लोड करके यह शराब ले जाई जा रही थी, जिसे यूपी पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ लिया। बिहार में शराबबंदी लागू है।

Image

हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी शराब

Photo : Twitter

मऊ : बिहार में वर्षों से पूर्ण शराबबंदी लागू है और यह सभी जानते हैं। इसके बावजूद यह भी सत्य है कि बिहार में अक्सर नकली शराब और शराब तस्करी के मामले भी सामने आते रहते हैं। झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश बॉर्डर से शराब की तस्करी आम बात है। यही नहीं बॉर्डर इलाके के लोग इन राज्यों में जाकर भी शराब का सेवन करते हैं। शराब बंदी के बाद से ही बिहार में शराब तस्करी का अवैध बिजनेस फल-फूल रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने तस्करी करके बिहार ले जाई जा रही 60 लाख रुपये की शराब पकड़ी है।

यूपी पुलिस ने कल यानी मंगलवार 1 अप्रैल को जानकारी दी कि उन्होंने हरियाणा से स्मगल करके बिहार ले जाई जा रही 60 लाख रुपये मूल्य की शराब पकड़ी है। हरियाणा से यह शराब एक ट्रक में लोड करके ले जाई जा रही थी।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ा और बड़ी मात्रा में शराब जब्त की, जिसे बिहार ले जाया जा रहा था। इस ट्रक में McDowell's और Imperial Blue ब्रांड नाम की शराब की तस्करी की जा रही थी।

पुलिस सुप्रीटेंडेंट (SP) ने जारकारी दी कि रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को हरियाणा से बिहार के लिए शराब तस्करी की जानकारी मिली। जानकारी मिली थी कि हरियाणा से गोरखपुर के रास्ते बिहार के लिए शराब ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर ट्रक को पकड़ा गया और उसमें से 60 लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की गई।

इनपुट - पीटीआई

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article