शहर

चमोली में बारिश से बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, पागल नाले के पास यातायात बाधित

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पागल नाला के समीप मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो गया

Image

चमोली में बारिश से बद्रीनाथ राष्ट्रीय हाईवे पर आया मलबा

चमोली में बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला के समीप मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो गया है। ये बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग है, जिसे एहतियातन बंद कर दिया गया है। यात्रा मार्ग को सुचारु करने के लिए प्रसाशन की टीमें मलबा हटाने का प्रयास कर रही हैं। ज्योतिर्मठ और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए, वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागलनाला के पास भारी मलबा आने से अचानक बंद हो गया। हाईवे पर मलबा गिरने के दौरान दो यात्री वाहन भी उसकी चपेट में आ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बाद में रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाल लिया गया।

राजमार्ग बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे रात करीब नौ बजे अवरुद्ध हुआ था। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से मलबा हटाकर छोटे वाहनों के लिए यातायात सुचारु कर दिया गया।

इधर, हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। एहतियात के तौर पर बदरीनाथ धाम की ओर जाने वाले वाहनों को पीपलकोटी और चमोली में रोक दिया गया, जबकि बदरीनाथ से लौट रहे वाहनों को ज्योतिर्मठ और हेलंग में सुरक्षित स्थानों पर रोका गया। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

उत्तराखंड में मौसम

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के मैदानी इलाकों में आगामी कुछ दिनों में तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस या अधिक इससे अधिक होने के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी जिलों में आवश्यक तैयारियों का निर्देश दिया है। देहरादून मौसम केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों, विशेष रूप से हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर तथा देहरादून में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहने की संभावना है ।

मौसम केंद्र के अनुसार, देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को हरिद्वार में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार होने का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि उधम सिंह नगर, देहरादून, नैनीताल एवं पौड़ी गढ़वाल में तापमान 35-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चंपावत तथा चमोली में तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की गयी है ।

मौसम विभाग के अनुसार 20, 21 और 22 मई को हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है, जबकि देहरादून, नैनीताल एवं पौड़ी गढ़वाल में यह 35-40 डिग्री सेल्सियस तथा टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, चम्पावत एवं निचले पर्वतीय क्षेत्रों में 30-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान