Badrinath Dham: बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 6:15 बजे विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। इसके साथ चारधाम यात्रा 2026 पूरी तरह शुरू हो गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बद्री के दर्शन कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

Badrinath Dham Opening: उत्तराखंड के चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra 2026) की पूरी तरह से शुरुआत हो गई। आज सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर के द्वार खुले, इसके साथ ही भगवान बद्री विशाल के दर्शन शुरू हो गए। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर में ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारें सुनाई दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बद्रीनाथ धाम पहुंचे और दर्शन किए। धाम में हजारों की तादाद में श्रद्धालु कपाट खुलने के दौरान मौजूद रहे और खुद को भाग्यशाली मानते हुए दर्शन किए।

Badrinath Dham

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले

सीएम ने की लोगों की सुख-समृद्धि की कामना

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा कि आज विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भू-वैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान बद्री विशाल की कृपा से सभी भक्तजनों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। यह पावन अवसर आस्था, ऊर्जा और सकारात्मक शुरुआत का संदेश लेकर आए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का चारधाम यात्रा 2026 में स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारों धाम यात्रा पूरी तरह से खुल गई है। चारों धामों के आशीर्वाद और भगवान बद्री विशाल के आशीर्वाद से चारों धाम यात्रा सुरक्षित और सफल हो। यात्रा के नियमों का पालन किया जाए।

End of Feed