Assam Earthquake: असम में सुबह-सुबह कांपी धरती, नगांव में आया 4.5 तीव्रता का भूकंप

असम के नगांव जिले में मंगलवार तड़के 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। NCS के अनुसार, भूकंप सुबह 4:23 बजे आया और इसका केंद्र नगांव में था। शुरुआती जानकारी में नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।

Assam Earthquake Today: असम के नगांव जिले में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई। भूकंप मंगलवार सुबह 4 बजकर 23 मिनट 47 सेकंड पर आया और इसका केंद्र जमीन से करीब 33 किलोमीटर की गहराई में था।

Earthquake

असम के नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप (सांकेतिक फोटो)

झटके महसूस होने से लोगों में दहशत

भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कुछ इलाकों में लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, अब तक इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले शनिवार शाम को भी पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। NCS के मुताबिक, उस भूकंप का केंद्र भूटान के ग्याल्पोझिंग से करीब तीन किलोमीटर दूर और जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था।

End of Feed