असम में मानसूनी कहर : नागालैंड से आए 'फ्लैश फ्लड' ने शिवसागर में मचाई तबाही, नेपाली खुटी से Times Now Navbharat की ग्राउंड रिपोर्ट

नागालैंड से आए पानी के कारण असम के शिवसागर में भारी तबाही मची है। नेपाली खुटी में आई बाढ़ से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, लोग पलायन को मजबूर, राहत कार्य जारी है। टाइम्स नाउ नवभारत की टीम ने ग्राउंड जीरो से हालात का जायजा लिया और आपदा प्रभावित लोगों से बातचीत की।

असम में मानसूनी बारिश और नागालैंड की पहाड़ियों से आरे पानी के तेज प्रवाह से नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। अधिकांश हिस्सों पर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बाढ़ की त्रासदी से सबसे ज्यादा तीन जिले प्रभावित बताये जा रहे हैं, जिसमें शिवसागर जिला ज्यादा मार झेल रहा है। इस आपदा में संपत्ति के साथ जान माल का भी नुकसान हुआ है, जिससे लोगों को पलायन होने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस भयावहता के बीच टाइम्स नाउ नवभारत की टीम बाढ़ग्रस्त क्षेत्र पर पहुंची है, जहां हालात बदतर नजर आ रहे हैं।

Sivasagar Flood Ground Report

शिवसागर में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से ग्राउंड जीरो पर टाइम्स नाउ नवभारत की टीम

टाइम्स नाउ नवभारत के संवाददाता गौरव श्रीवास्तव ने आपदाग्रस्त शिवसागर जिले के नेपाली खुटी में प्रभावित लोगों से बातचीत की। स्थानीय लोगों ने बताया कि नागालैंड की ओर से आ रहे फ्लैश फ्लड ने सबकुछ तबाह कर दिया है। अचानक आई बाढ़ से पूरा इलाका डूब गया और घरों के साथ मवेशी, गाड़ियां और कुछ लोग बह गए। पानी के तेज बहाव में कई लोगों के बहने की बात सामने आई है। पूरे इलाके में दलदल है और बदबू से हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने राहत बचाव कार्य जारी कर रखा है, लेकिन व्यापक रूप से आई त्रासदी से त्वरित निपट पाना मुश्किल लग रहा है। लोगों तक दवाइयां और खाना पहुंचाया जा रहा है, लेकिन ये नाकाफी है। अभी भी लोग डरे हुए हैं और हालात के सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed