Asha Bhosle का कहां होगा अंतिम दर्शन, कब होगा अंतिम संस्कार, जानें सबकुछ

Asha Bhosle Death: महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया है। उनके बेटे आनंद ने बताया है कि कब और कहां उनका अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Asha Bhosle Funeral Details: भारतीय संगीत जगत के एक युग का अंत हो गया है। अपनी जादुई आवाज से आठ दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली महान पार्श्व गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार, 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से न केवल फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

asha bhosle last rites date and timing

92 साल की उम्र में हुआ निधन (PTI)

मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ निधन

डॉ. प्रतीत समदानी ने जानकारी दी कि आशा जी को शनिवार शाम अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रविवार को 'मल्टी-ऑर्गन फेलियर' के चलते उनका निधन हो गया। इससे पहले उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की अपील की थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

End of Feed