'बच्चों को बंधक बनाकर धमकाता रहा, फिर अपने ही बेटे को मार दी गोली'...पुलिस ने बताया आजमगढ़ केस में क्या-क्या हुआ?

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 23, 2026, 12:27 PM IST

आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार ने घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस की पूरी कार्रवाई के बारे में बताया। आरोपी अरविंद ने अपने ही घर पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, तब उसके घर पर पूजा चल रही थी।

Azamgarh Murder Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां अरविंद नाम के एक व्यक्ति ने गृह क्लेश या विवाद के चलते अपने ही घर में अंधाधुंध गोलीबारी कर अपनी पत्नी, बेटे और दो अन्य लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घंटों तक आरोपी को समझाने की कोशिश की, लेकिन अरविंद पर सनक सवार थी। उसने अपने ही तीन बच्चों को बंधक बना लिया था और इन्हें मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस के मुताबिक, उसने एक बेटे को गोली मार दी जिसके बाद पुलिस कमरे के अंदर पहुंची और आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर आरोपी और उसके बेटे दोनों ने दम तोड़ दिया।

Azamgarh police encounter

आजमगढ़ कांड में क्या-क्या हुआ?

वारदात और पुलिस ऑपरेशन की पूरी क्रोनोलॉजी

आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार ने घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस की पूरी कार्रवाई के बारे में बताया। आरोपी अरविंद ने अपने ही घर पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, तब उसके घर पर पूजा चल रही थी। उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी गोली लगने से मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उसने पुलिस को धमकी देनी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही जब पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तो आरोपी अरविंद ने खुद को और अपने बच्चों को एक कमरे के भीतर बंद कर लिया।

End of Feed