शहर

ऑपरेशन अलर्ट में शहीद हुआ था भाई...बहन की शादी में आर्मी जवानों ने नहीं खलने दी कमी

हिमाचल के सिरमौर में शहीद जवान की बहन की शादी में आर्मी जवानों ने शामिल होकर भाई की कमी नहीं खलने दी। शादी की कई रस्मों के साथ जवानों ने बहन को विदा किया।

Image

शहीद की बहन की शादी में आर्मी जवानों ने की शिरकत

सिरमौर : जिले के गिरी इलाके में एक बहुत ही भावुक पल देखने को मिला है कि यहां पर एक गांव शुक्रवार को भोज के भरली गांव में एक युवती का विवाह हुआ। इस लड़की की विदाई में आर्मी के पूर्व सैनिकों और वर्तमान सैनिकों ने हिस्सा लिया उसे विदा किया।

आपको बता दें कि जिस लड़की का विवाह इस इलाके में हुआ है और उसकी विदाई सैनिकों ने की है। उसका भाई अरुणाचल प्रदेश में ऑपरेशन अलर्ट 2024 के दौरान वीरगति को प्राप्त हुआ था। उसके फौजी भाई की कमी को दूर करने के लिए और लड़की को यह महसूस ना हो कि उसका फौजी भाई नहीं है, ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए सैनिकों ने इस विवाह समारोह में शहीद आशीष कुमार की बहन को विदाई दी।

हालांकि आशीष के दो सगे भाई भी हैं, लेकिन आशीष की बहन को फौजी भाई की कमी महसूस ना हो इसलिए इस विवाह समारोह में सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने उसको अपने घर से विदा किया। ऑपरेशन अलर्ट के दौरान वीरगति को प्राप्त आशीष के जो दो सगे भाई घर में रहते हैं, वह खेती बाड़ी का काम करते हैं

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article