IDFC First बैंक घोटाला, चंडीगढ़ नगर निगम के खाते से भी 116 करोड़ का गबन; FIR दर्ज

'चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड' के फंड में हुए एक बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले पर सख्त कार्रवाई हुई है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एक मैनेजर ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर 116.84 करोड़ रुपये का गबन करने की कोशिश की थी। हालांकि, ​​​इस मामले पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Chandigarh News: चंडीगढ़ के विकास के लिए रखे गए 'चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड' के फंड में हुए एक बड़ी वित्तीय अनियमितता को लेकर सख्त कार्रवाई हुई है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें धोखाधड़ी (धारा 318(4)), आपराधिक साजिश (61(2)) और अमानत में खयानत (316(5)) जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

chandigarh idfc first bank fraud

स्मार्ट सिटी फंड में सेंध

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एक मैनेजर ने बैंक के अन्य अधिकारियों और जालसाजों के साथ मिलकर नगर निगम के 116.84 करोड़ रुपये का गबन करने की कोशिश की थी। अब इस मामले में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस घोटाले में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों या नगर निगम के कुछ कर्मचारियों की भी मिलीभगत थी।

End of Feed