कौन थे बिहार केसरी विवेका सिंह, जिनकी पुण्यतिथि पर बिहार में महादंगल करवा रहे अनंत सिंह; कभी दुश्मनी थी गहरी

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह, बिहार केसरी विवेका सिंह की पुण्यतिथि पर अपने गांव नदावां में महादंगल करवा रहे हैं। कभी अनंत सिंह और विवेका सिंह के बीच गहरी दुश्मनी थी, बाद में दोनों ऐसे दोस्त बने कि एक दूसरे के लिए हमेशा खड़े रहे।

बिहार में जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह महादंगल करा रहे हैं, जिसमें बिहार से ही नहीं, बल्कि पूरे भारत से और यहां तक कि विदेश से भी पहलवान भाग लेने के लिए बाढ़ के नदावां गांव पहुंच गए हैं। बिहार का यह इलाका कभी अपनी पहलवानी के लिए काफी मशहूर था और नदावां गांव में कई नामी पहलवान हुए। उन्हीं में से एक थे पहलवान विवेका सिंह, जिन्हें बिहार केसरी की उपाधि मिली हुई थी। इन्हीं विवेका सिंह की पुण्यतिथि पर अनंत सिंह यह महादंगल करा रहे हैं। कभी दोनों के बीच गहरी दुश्मनी थी।

End of Feed