Amroha News: रात में बुरका पहनकर रेकी कर रहे हथियारबंद गिरोह! CCTV में कैद हुईं संदिग्धों की हरकत, लोगों में दहशत

Amroha News: अमरोहा की आवास विकास कॉलोनी में महिलाओं के कपड़े पहनकर हथियारों के साथ रेकी करते संदिग्धों का CCTV फुटेज सामने आया है। निवासियों में दहशत है, उनकी मांग है कि संदिग्धों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस और स्थानीय निवासियों को चकमा देने के लिए बदमाशों ने अनोखा तरीका अपनाया है। अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र की पॉश 'आवास विकास कॉलोनी प्रथम' में महिला के कपड़े पहनकर हाथों में लोहे की रॉड और धारदार हथियार लिए घूमते संदिग्धों का वीडियो CCTV कैमरों में कैद हो गया है। बदमाशों के इस अजीबोगरीब और खौफनाक कारनामे के बाद स्थानीय निवासियों की नींद उड़ गई है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

amroha cctv

हाथ में हथियार लेकर कर रहे घरों की रेकी

अंधेरे का फायदा उठाकर कई घरों की रेकी की

बता दें कि मंगलवार रात आवास विकास कॉलोनी प्रथम में दो संदिग्धों की हलचल देखी गई। कई वीडियो में दिखाई दे रहा है कि संदिग्धों ने सबसे पहले इलाके की स्ट्रीट लाइटें बंद कर दीं, ताकि अंधेरे का फायदा उठाया जा सके। संदिग्धों के हाथों में लोहे की रॉड और धारदार हथियार साफ दिखाई दे रहे थे। उन्होंने कई मकानों के चक्कर काटे और चोरी की नीयत से रेकी करते नजर आए। गनीमत रही कि इस तरह की कोई घटना नहीं हो पाई।

End of Feed