एक बार फिर पंजाब पुलिस के ASI पर हमला, कंधे को चीरती हुई निकली गोली; घायल सुखचैन सिंह अजनाला अस्पताल में भर्ती

Amritsar News: अमृतसर में एक बार फिर पुलिसकर्मी पर फायरिंग हुई है। अजनाला में ड्यूटी के बाद घर लौट रहे GRP के ASI सुखचैन सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घायल ASI की स्थिति स्थिर है, पुलिस जांच में जुटी है।

Amritsar News: पंजाब के अमृतसर में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अजनाला क्षेत्र से सामने आया है, जहां GRP अमृतसर में तैनात ASI सुखचैन सिंह पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। यह वारदात उस वक्त हुई जब वह अपनी ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। गोली लगने से घायल ASI को तुरंत अजनाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर और स्थिर बनी हुई है। गोली लगने से घायल ASI को तुरंत अजनाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर और स्थिर बनी हुई है।

amritsar asi firing

अस्पताल में भर्ती ASI सुखचैन सिंह

ड्यूटी से घर लौट रहे थे ASI

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजनाला थाने के तहत आने वाले क्षेत्र में ASI सुखचैन सिंह ड्यूटी खत्म होने के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। जैसे ही वह जगदेव खुर्द के पास पहुँचे, पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। हमले के दौरान एक गोली उनके कंधे पर लगी और पार निकल गई। अचानक हुए इस हमले में ASI सुखचैन सिंह घायल होकर गिर पड़े, जिसके बाद राहगीरों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत अजनाला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

End of Feed