Ambala Shamli Expressway: अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे Update, 70 फीसद तक पूरा हुआ काम, जानें कब मारेंगे फर्राटा

Ambala Shamli Expressway: हरियाणा के अंबाला और उत्तर प्रदेश में शामली को जोड़ने के लिए छह लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम तेजी से चल रहा है। लगभग 121 किमी लंबा यह कॉरिडोर शुरू होने से दोनों शहरों की दूरी मात्र 90 मिनट की रह जाएगी।

Ambala Shamli Expressway: देश में हर तरफ एक्सप्रेसवे निर्माण का काम जोर-शोर से चल रहा है। यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ देश को रफ्तार दे रहे हैं, बल्कि देश की नई लाइफलाइन और पहचान भी बन रहे हैं। अभी देश में लोगों को जिन एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने का सबसे ज्यादा इंतजार है, उनमें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसेवे और अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे का भी नाम शामिल है। तो चलिए जानते हैं लगभग 121 किमी लंबे अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे का काम कितना कितना पूरा हो गया है और आप कब इस पर फर्राटा मार पाएंगे।

expressway

अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे का 70 फीसद काम पूरा!

हरियाणा में अंबाला से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली तक बन रहा नया छह लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भविष्य में उत्तर भारत की रोड कनेक्टिविटी की तस्वीर बदल सकता है। लगभग 121 किमी लंबे इस हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने और जनता के लिए खोले जाने के बाद अंबाला से शामली के बीच लगभग तीन घंटे का सफर घटकर महज 90 मिनट रह जाने की उम्मीद है।

End of Feed