Delhi Crime: अमर कॉलोनी हत्याकांड में पुलिस को मिली आरोपी की रिमांड, अदालत में कुबूल किया जुर्म

दिल्ली के अमर कॉलोनी हत्याकांड में आरोपी रोहित ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी ने अपना असली मकसद भी बताया और कहा कि उसे हत्या नहीं करनी चाहिए थी।

Delhi Crime: दिल्ली के अमर कॉलोनी में कल यानी बुधवार 22 अप्रैल को हुए चर्चित हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। ज्ञात हो कि कल दक्षिण दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में UPSC की तैयारी कर रही, एक IRS अधिकारी की बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस मामले में आरोपी घर के पूर्व नौकर रोहित को बुधवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में आरोपी ने लूट की मंशा से वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार उसने हत्या को लेकर अफसोस भी जताया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और उसने कोर्ट में भी अपना अपराध कुबूल कर लिया।

Police Do not Cross Line

अमर कॉलोनी मर्डर केस में आरोपी ने कुबूल किया जुर्म

पुलिस को मिली आरोपी की 4 दिन की कस्टडी

पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा को साकेत कोर्ट में पेश किया। जहां पुलि सने उसे चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने अदालत से आरोपी रोहत की कस्टडी मांगी थी, ताकि क्राइम सीन को रीक्रिएट किया जा सके और कहा कि उसे अलवर ले जाने की भी जरूरत है।

End of Feed