पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी के कायल हुए अखिलेश यादव, 'X' पर लिखा- "उनकी बहादुरी पर पूरे देश को गर्व"

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की। सोशल मीडिया उन्होंने लिखा कि उनकी बुद्धिमत्ता और साहस पर पूरे देश को गर्व है।

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी और साहस की जमकर सराहना की है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक संदेश साझा करते हुए कैप्टन स्मित की बुद्धिमत्ता को सलाम किया और उनके जल्द से जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

akhilesh yadav salutes pilot captain smit machhar

अखिलेश यादव ने पायलट स्मित मच्छार के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है

"विषम परिस्थितियों में विवेक और साहस ही सबसे बड़ी ताकत"

अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में कैप्टन स्मित मच्छार के संकट के समय दिखाए गए धैर्य की प्रशंसा करते हुए लिखा "भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम! पूरा देश उन पर गर्व महसूस कर रहा है। विषम और विपरीत परिस्थितियों में बुद्धि और साहस ही सबसे बड़ी ताकत होते हैं। हम उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।"

End of Feed