'हमें मुआवजा मिला पर सच नहीं...' अहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी आज, इंसाफ की आस में जुटे मृतकों के परिजन

12 जून 2025 को Ahmedabad Plane Crash की पहली बरसी पर 260 से अधिक मृतकों के परिजन न्याय की मांग के साथ अहमदाबाद में जुटे हैं। फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स के साथ बैठक के बाद परिजनों ने ब्लैक बॉक्स की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शाम 4:30 बजे कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया है।

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में पिछले साल यानी 12 जून 2025 को हुए देश के सबसे भीषण विमान हादसों में से एक की आज पहली बरसी मनाई जा रही है। इस दर्दनाक दुर्घटना में विमान में सवार 241 यात्रियों समेत कुल 260 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। हादसे को पूरा एक साल बीत जाने के बाद भी आज तक विमान के क्रैश होने के वास्तविक कारणों का आधिकारिक तौर पर खुलासा न होने से पीड़ित परिवारों में गहरा असंतोष है। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें वित्तीय मुआवजा तो मिल गया है, लेकिन उनके अपनों की जान कैसे गई, यह सच्चाई आज भी उनसे छिपाई जा रही है।

ahmedabad plane crash first anniversary

आश्रम रोड पर जुटे 260 मृतकों के परिजन

प्रार्थना सभा में जुटे पीड़ित परिवार

पहली बरसी के अवसर पर मृतकों के परिजन अहमदाबाद के आश्रम रोड स्थित एक होटल में एकत्र हुए। यहां दिवंगतों की स्मृति में प्रार्थना सभा आयोजित की गई।इस दौरान 'फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स' (Federation of Indian Pilots) के वरिष्ठ प्रतिनिधियों और पीड़ित परिवारों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई। इस बैठक में विमान हादसे की अब तक की तकनीकी जांच, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर यानी ब्लैक बॉक्स (Black Box) से मिले शुरुआती तथ्यों, अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रियाओं और पीड़ित परिवारों को अंतिम न्याय दिलाने के लिए आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मृतकों के परिजन शामिल हुए।

End of Feed