Ahmedabad Crypto Hawala Racket : 7 देशों से जुड़े 226 करोड़ के ट्रांजैक्शन, अहमदाबाद का हमास कनेक्शन से ब्रिटिश जेल तक फैला ‘डर्टी क्रिप्टो’ नेटवर्क

Ahmedabad Crypto Hawala Racket : डार्क वेब, ड्रग्स कारोबार, टेरर फाइनेंसिंग और हवाला चैनलों से आने वाली “डर्टी क्रिप्टो” को USDT में बदलकर नकदी में कन्वर्ट करता था और फिर विभिन्न देशों में सक्रिय नेटवर्क तक पहुंचाता था।

Ahmedabad Crypto Hawala Racket : अहमदाबाद से संचालित एक कथित अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो-हवाला नेटवर्क का गुजरात साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने पर्दाफाश किया है, जिसके तार हमास समर्थित नेटवर्क, डार्क वेब ड्रग सिंडिकेट, ब्रिटेन की जेल में बंद आरोपी और कई देशों में फैले संदिग्ध क्रिप्टो ट्रांजैक्शन से जुड़े पाए गए हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह नेटवर्क कम से कम सात देशों तक फैला हुआ था और करीब 226 करोड़ रुपये के संदिग्ध क्रिप्टो लेनदेन की जांच की जा रही है। इस पूरे मामले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरोह डार्क वेब, ड्रग्स कारोबार, टेरर फाइनेंसिंग और हवाला चैनलों से आने वाली “डर्टी क्रिप्टो” को USDT में बदलकर नकदी में कन्वर्ट करता था और फिर विभिन्न देशों में सक्रिय नेटवर्क तक पहुंचाता था।

Ahmedabad crypto hawala racket

मोनेरो के जरिए हमास फंडिंग का गुजरात साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CCoE) ने किया खुलासा

हमास लिंक से खुला पूरा नेटवर्क

जांच की शुरुआत एक संदिग्ध भारतीय IP एड्रेस से हुई, जो कथित तौर पर ऑनलाइन ड्रग ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म “Artemis Lab” से क्रिप्टो फंड प्राप्त कर रहा था। तकनीकी विश्लेषण में यह IP अहमदाबाद निवासी मोहसिन सादिक मुलानी तक पहुंचा। उसके बाद पुलिस ने उससे जुड़े कई क्रिप्टो वॉलेट्स का विश्लेषण किया।

End of Feed