Firozabad News: यूपी में 'मिशन शक्ति' का कमाल, महिला फोर्स ने गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

Firozabad News: यूपी में मिशन शक्ति के तहत गठित महिला फोर्स ने मुठभेड़ में एक शातिर गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान मौका देख गैंगस्टर का साथी वहां से फरार हो गया।

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में 'मिशन शक्ति' के तहत गठित योगी की 'महिला फोर्स' ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के थाना शिकोहाबाद इलाके में महिला पुलिस टीम ने एक कुख्यात गैंगस्टर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी तमंचा, कुछ कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कई आपराधिक मामलों में फरार था।

Firozabad News

महिला फोर्स ने गैंगस्टर को किया गिरफ्तार (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश फरार

पुलिस की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि दो बदमाश बाइक पर कहीं जा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए महिला फोर्स पहुंची। फोर्स ने दिखतोली नहर के पास उन्हें रुकने के लिए इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घायल बदमाश की पहचान वारिस पुत्र शकील के रूप में हुई है। पुलिस दूसरे बदमाश की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

End of Feed