आगरा

आगरा से सामने आया अनोखा मामला, दो महिलाओं ने खुद को बताया किशोरी की मां, DNA टेस्ट से खुलेगा रहस्य

Agra News (आगरा की खबर): आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र में एक किशोरी को दो महिलाओं ने अपनी बेटी होने का दावा किया है। दोनों महिलाओं में बच्ची को लेकर छिड़ती बहस को देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और डीएनए टेस्ट करवाने का फैसला लिया। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट से साबित हो जाएगा की किशोरी की मां कौन है।

Image

दो महिलाओं ने खुद को बताया किशोरी की मा, डीएनए टेस्ट से होगा खुलासा (फोटो- टाइम्स नाऊ नवभारत)

Agra News: उत्तर प्रदेश के पिनाहट थाना क्षेत्र से एक अनोखा और होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है। यहां के किशोरी के लिए दो महिलाएं थाने पहुंची और उसकी मां होने का दावा किया। इससे पुलिस के भी होश उड़ गए। अब इसमें से कौन-सी महिला बच्ची की असली मां है जानने के लिए डीएनए टेस्ट करवाए जाने की बात सामने आई है।

दो महिलाओं ने किशोरी की मां होने का दावा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिनाहट थाना क्षेत्र में दो महिलाएं थाने पहुंची और एक किशोरी की मां होने का दावा किया। दोनों ने किशोरी को अपनी बेटी बताया। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया है। इससे पता लग जाएगा कि कौन बच्ची की मां है और कौन नहीं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने दावा किया है यह किशोरी उसकी बेटी है जिसे सात साल पहले सांप ने काटा था और उसकी मौत हो गई थी। मृत्यु के बाद महिला के परिवार ने बच्ची को नदी में बहा दिया था। महिला का कहना है कि बच्ची चमत्कारिक रूप से वापस लौट आई है। वहीं दूसरी महिला का कहना है कि बच्ची बचपन से ही उसके साथ रह रही है और वह उसकी असली मां है। दोनों के बीच बच्ची को लेकर बहस बढ़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझा कर घर भेज दिया।

बच्ची को बाल कल्याण समिति के निगरानी में भेजा गया

जानकारी के लिए बता दें कि जब तक डीएनए रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब बच्ची को किसी भी भावनात्मक दबाव से बचाने के लिए पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति की निगरानी में रखने का निर्णय लिया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है, और लोग इस अनोखे घटनाक्रम को लेकर विभिन्न बातें कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!