Agra G-20 Summit: ताजनगरी आगरा में फरवरी माह में प्रस्तावित जी-20 के प्रतिनिधिमंडल की बैठक से पहले शहर को संवारने का कार्य जोरों पर चल रहा है। खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल के बीच में सड़क के दोनों तरफ मेहमानों को शहर की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई देगी। वीआईपी रूट की दीवारों पर बटेश्वर के मंदिर, ब्रज की कलाओं की पेंटिंग हो रही है। मेहमानों के स्वागत के लिए महताब बाग में बगिया तैयार कराने के साथ पाथवे तैयार किया जा रहा है। ताजमहल के पास नगर निगम ने नए डस्टबिन भी लगाए हैं।
ताजगंज प्रोजेक्ट के तहत ताजमहल पूर्वी गेट पर तैयार की गई ग्रेनाइट की सड़क को मशीन से घिसाई कर चमकाया जा रहा है, वहीं लाल पत्थर की जालीदार लाइटों के खंभों की भी घिसाई की गई है। इनके अंदर की खराब एलईडी लाइटें भी बदली जा रही हैं।
