आगरा

ताजमहल से भी 500 साल पुराना है आगरा का ये शिव मंदिर, यहां शिवलिंग दिन में तीन बार बदलता है रंग

राजेश्वर महादेव मंदिर, आगरा का एक प्राचीन शिव मंदिर है जिसकी स्थापना करीब 900 साल पहले हुई थी। यह मंदिर अपने शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध है जो दिन में तीन बार रंग बदलता है - सुबह सफेद, दोपहर में नीला और शाम को गुलाबी। माना जाता है कि यह शिव मंदिर ताजमहल से भी पुराना है।

Image

आगरा का राजेश्वर महादेव मंदिर (PC - Rajeshwar Mahadev Mandir facebook page)

Agra Rajeshwar Mahadev Mandir: आगरा में करीब 900 साल पुराना एक प्राचीन शिव मंदिर है, जिसका नाम राजेश्वर महादेव मंदिर है। माना जाता है कि यह शिव मंदिर आगरा की शान ताजमहल से भी पुराना है। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि ऐतिहासिक और चमत्कारी विशेषताओं के कारण भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सावन के दौरान यहां भक्तों का सैलाब उमड़ता है। यहां शमशाबाद रोड पर सावन के पहले सोमवार के दिन विशाल मेला आयोजित होता है। जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

शिवलिंग के तीन रंग

न्यूज 18 हिंदी में छपी खबर के अनुसार इस मंदिर की सबसे अद्भुत विशेषता यह है कि यहां स्थित शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलता है। यह सुबह में सफेद, दोपहर में हल्का नीला और शाम को गुलाबी नजर आता है। जिसे भक्त चमत्कार मानते हैं, हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सूर्य की किरणों के प्रभाव का परिणाम हैं। फिर भी श्रद्धालुओं के लिए यह एक दिव्य अनुभव है।

नर्मदा नदी से लाया गया शिवलिंग

इस मंदिर में स्थित शिवलिंग को लेकर मान्यता है कि यह नर्मदा नदी से लाया गया था और यह स्वयं स्थापित है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में दर्शन और पूजा करने से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगती हैं। राजेश्वर महादेव मंदिर न केवल धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है, बल्कि यह आस्था, विज्ञान और परंपरा का अनूठा संगम भी है, जो इसे विशेष और ऐतिहासिक बनाता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!