आगरा

Agra: होटल के कमरे में दनदनाती घुसी पुलिस, फिर दिखा कुछ ऐसा कि उड़े होश, पूरा स्टाफ मौके से फरार

यूपी के आगरा में स्थित बसन्त पैलेस होटल में अवैध गतिविधियों के चलने की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और प्रशासन द्वारा छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान होटल स्टाफ फरार हो गया और होटल के कमरे में दो लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया और मामले की आगे जांच की जा रही है।

Image

आगरा के होटल में पुलिस की छापेमारी

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में स्थित बसंत होटल मे देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने बताया की इस छापेमारी में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन इस बीच मौका देख होटल स्टाफ फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जब पुलिस की टीम होटल में छापेमारी के लिए गई तो होटल के कमरे में एक युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया।

नहीं मिली गेस्ट की एंट्री

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय उपजिलाधिकारी (SDM) किरावली को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल मे अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इस जानकारी पर पुलिस की टीम ने होटल पर छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि होटल के रजिस्टर की जांच की गई तो उसमें गेस्ट की कोई एंट्री नहीं मिली। इससे स्पष्ट हो गया कि होटल में अवैध गतिविधियां चल रही है। साथ ही पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में होटल के कमरे से एक लड़का और लड़की को भी पकड़ा है।

आपत्तिजनक सामग्री के साथ बरामद की गई 12 बाइक

पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल की छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री के साथ 12 बाइकें भी बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। छापेमारी के दौरान फरार हुए होटल स्टाफ की भी तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन द्वारा इस तरह के अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। इसके अलावा मामले की जांच की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें