आगरा

Accident in Agra : एंबुलेंस में रखा ऑक्‍सीजन सिलेंडर फटने से ड्राइवर की मौत, धमाके से दहल उठा पूरा इलाका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2023, 10:59 PM IST

Accident in Agra : आगरा के एक हॉस्पिटल के बाहर खड़ी हुई एम्बुलेंस का ऑक्‍सीजन सिलेंडर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। इस हादसे में एंबुलेंस के ड्राइवर की मौत हो गई।

Image

एंबुलेंस ड्राइवर की मौत। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

Photo : BCCL

Accident in Agra : यूपी के आगरा में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां के एक हॉस्पिटल के बाहर खड़ी हुई एम्बुलेंस का ऑक्‍सीजन सिलेंडर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। ब्लास्ट इतना तेज हुआ कि एम्बुलेंस के एक-एक पुर्जा उड़ा गया और आस-पास की इमारतों के कांच भी टूट गए। जैसे ही धमाका हुआ उसके बाद एंबुलेंस में आग लग गई। इस दौरान सबसे दर्दनाक हादसा हुआ एंबुलेंस के ड्राइवर के साथ जो कि उसके अंदर ही बैठा हुआ था। ब्‍लास्‍ट होने से उसकी मौत हो गई। उक्‍त हादसा दिल्‍ली हाईवे पर हुआ जहां आग एंबुलेंस में आग लगने के कारण हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया।

दो मिनट से बची दूसरे की जान

आगरा के अस्‍पताल के पास हुआ ये हादसा बेहद डरावना था। इस हादसे में दुर्घटनाग्रस्‍त एंबुलेंस के पास खड़ी दूसरी एंबुलेंस के ड्राइवर सतीश ने बताया कि अमित (पहला ड्राइवर) एंबुलेंस में बैठा हुआ था जो कि ब्‍लास्‍ट के बाद बुरी तरह से घायल हो गया था। उसके सिर पर गहरी चोट आई थी। दूसरे ड्राइवर ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उसके दो मिनट पहले ही वो अस्‍पताल में पानी पीने के लिए गया था। बाहर आकर उसने हादसे में झुलस गए अमित को लोगों की सहायता से बाहर निकाला। उसको अस्‍पताल में लेकर भी गए, लेकिन वहां डॉक्‍टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया।

तेज धमाके से टूटे बिल्डिंग के कांच

लोगों ने बताया है कि हॉस्पिटल के बाहर एम्बुलेंस खड़ी थी। जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर रखा हुआ था। अचानक हुए तेज धमाके के बाद ही लोगों की भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। पहले तो सबको आभास हुआ कि भूकंप आया है, लेकिन बाहर आने पर जानकारी हुई थी एंबुलेंस में ब्‍लास्‍ट हुआ है। धमाका इतनी तेज हुआ कि एंबुलेंस की परखच्चे उड़ गए और उसके पुर्जे दूर-दूर तक इमारतों से टकराए जिससे उनके कांच तक टूट गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!