मथुरा जंक्शन पर मृत मिले भिखारी के पास निकले 91 हजार रुपये, बैंक खाते की जानकारी अभी बाकी

उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन पर एक बूढ़े भिखारी का शव मिला। पुलिस ने जब उसके सामान की तलाशी ली तो उसके पास से 91 हजार रुपये नकद मिले। पैसों के साथ बैंक की एक पर्ची भी मिली है। पुलिस ने शव की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Mathura News: उत्तर प्रदेश में मथुरा जंक्शन पर सोमवार को एक बूढ़े भिखारी का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी कि लावारिस पड़े शव के सामान की जब तलाशी ली गई तो उसमें से 91 हजार रुपये से अधिक की नकदी मिली। पुलिस के अनुसार भिखारी की शिनाख्त का प्रयास जारी है और शव को कानून के मुताबिक पहचान की आशा में 72 घंटे के लिए दावेदार के इंतजार में शवगृह में रखवा दिया गया है।

beggar money

मृत भिखारी के पास मिले 91 हजार रुपये (सांकेतिक तस्वीर)

राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर एक भिखारी लावारिस अवस्था में मृत पड़ा मिला। कैंटीन पर काम करने वालों का कहना था कि वह लंबे समय से प्लेटफॉर्म पर आने-जाने वाले यात्रियों से भीख मांग कर गुजारा करता था। वह संभवत: कुछ दिन से बीमार चल रहा था, जिसके चलते सोमवार को उसकी मौत हो गई।

End of Feed