आगरा

Agra: मेहमानों को दिखाया जाएगा मुहब्बत द ताज का विशेष शो, सांस्कृति के बारे में भी बताया जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 01:29 PM IST

G-20 Summit: आगरा में जी-20 के मेहमानों को मुहब्बत द ताज शो भी दिखाने की तैयारी है। ताजमहल के तामीर होने के साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को इस शो के जरिए मेहमानों को दिखाया जा सकता है। पहले भी वीआईपी मेहमानों और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के लिए यह शो आयोजित होते रहे हैं। आगरा में फूल सैय्यद चौराहे को जी-20 क्रासिंग के रूप में नई पहचान मिल गई है।

Image

जी -20 के मेहमानों के लिए विशेष शो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जी-20 के मेहमानों को मुहब्बत द ताज शो भी दिखाने की तैयारी
  • पहले भी वीआईपी मेहमानों और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के लिए शो हुए आयोजित
  • फूल सैय्यद चौराहे को मिली जी-20 क्रासिंग के रूप में नई पहचान

G-20 Summit: ताजनगरी आगरा में दस से 13 फरवरी तक प्रस्तावित जी-20 समिट के लिए आने वाले जी-20 के प्रतिनिधि मंडल को ताजमहल, आगरा किला, एत्माददौला के साथ कलाकृति में मुहब्बत द ताज शो भी दिखाने की तैयारी हो रही है। ताजमहल के तामीर होने के साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को इस शो के जरिए मेहमानों को दिखाया जा सकता है। इसके लिए जी-20 के मेहमानों के लिए स्पेशल शो आयोजित करने का विचार चल रहा है। समिट के दौरान मेहमान रात में भी यहीं रहेंगे, ऐसे में डेढ़ घंटे का स्पेशल शो उनके लिए आयोजित किया जा सकता है।

पहले भी वीआईपी मेहमानों और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के लिए यह शो आयोजित होते रहे हैं। उधर, आगरा में फूल सैय्यद चौराहे को जी-20 क्रासिंग के रूप में नई पहचान मिल गई है। यहां पार्क तैयार होने के साथ ही फव्वारे को भी लगाया गया है।

शाम के समय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग होंगे फव्वारे

जी-20 का लोगो और यहां सभी देशों के झंडे लगाने की कवायद शुरू हो गई है। पार्क में लैंड स्केपिंग कर घास और रंग-रंगे फूल लगाकर आकर्षक बनाया गया है। फव्वारे को शाम के समय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग किया जाएगा। आपको बता दें कि जी-20 देशों की बैठक के लिए आगरा को संवारने का कार्य चल रहा है। आगरा विकास प्राधिकरण, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, टोरंट पावर, मेट्रो रेल कारपोरेशन समेत कई विभाग दिन रात काम में जुटे हैं। वीआईपी रोड और फतेहाबाद रोड की सूरत बदलने लगी है।

सेल्फी प्वाइंट से ताज तक ठीक किया जाएगा रास्ता

कमिश्नर अमित गुप्ता ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने फतेहाबाद रोड को देखा। इसके बाद आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट से लेकर ताजमहल तक रास्ते का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर कमिश्नर ने उन्हें तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए। उधर, एसएन मेडिकल कॉलेज में जी-20 के मेहमानों के लिए बनाए गए सेफ हाउस में 150 डॉक्टर तैनात रहेंगे। 60 घंटे तक सेफ हाउस में विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे। इसका रोस्टर भी तैयार हो गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के अनुसार, 10 फरवरी की शाम चार बजे से 13 फरवरी की सुबह आठ बजे तक सेफ हाउस में चिकित्सकों की तैनाती रहेगी। सेफ हाउस में ही 24 घंटे एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा भी रहेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article