मथुरा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पहली बार निकाली जाएगी शोभायात्रा, बनेंगे सेल्फी प्वाइंट और मंच

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 31, 2023, 07:57 PM IST

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर 7 सितंबर को मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सुबह 8 बजे से शुरू होगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर करीब 12 बजे वापस श्री कृष्ण जन्म स्थान पहुंचेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  1. श्री कृष्ण जन्मस्थान से प्रारंभ होगी 3 किमी लंबी शोभायात्रा
  2. शहर के प्रमुख मार्गों- चौराहों होगी आकर्षक लाइटिंग और सजावट
  3. शहर में 17 स्थान पर बनाए जाएंगे सेल्फी प्वाइंट और मंच

योगी सरकार में इस बार भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन और ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने वृहद स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पहली बार श्री कृष्ण जन्म स्थान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों आकर्षक लाइटिंग और सजावट की जाएगी। इसके साथ ही 17 स्थान पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। शोभायात्रा की तैयारियों के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद से जुड़े अधिकारियों ने बैठक कर रूपरेखा बनाई।

Mathura Shri Krishna Janmashtami

7 सितंबर को मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान से शोभायात्रा निकाली जाएगी

शोभायात्रा के लिए व्यवस्था निर्धारित करने को लेकर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय पर एक बैठक की गई। बैठक में सबसे पहले शोभायात्रा का रूट तय किया गया। शोभायात्रा श्री कृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार से शुरू होकर पोतरा कुंड, महाविद्या कॉलोनी, गोविंद नगर थाना के सामने से होते हुए, मथुरा- वृंदावन रोड, डीग गेट से निकलकर वापस श्री कृष्ण जन्मस्थान के गेट संख्या 1 पर पहुंचेगी। करीब 3 किलोमीटर में निकलने वाली इस शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे।

End of Feed