Agra News: आगरा के हैरिटेज हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

आगरा के हैरिटेज हॉस्पिटल में तीसरी मंजिल पर स्थित स्टोर रूम में बुधवार रात को आग लगने से हड़कंप मच गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर जल्द काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। एहतियातन मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

Agra Hospital Fire: आगरा के हैरिटेज हॉस्पिटल में बुधवार रात अचानक आग लग गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल की तीसरी मंजिल में स्थित स्टोर रूम से आग की लपटें उठीं। जिसने कुछ ही मिनटों में धुआं फैला दिया। हालांकि दमकल, पुलिस और अस्पताल स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। इस बीच आनन-फानन में मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया, जिससे किसी की जान को खतरा न हो।

Agra Hospital Fire

आगरा के अस्पताल में लगी आग

फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची

बुधवार रात करीब 9 बजे भगवान टाकीज के पास स्थित हेरिटेज अस्पताल के स्टोर रूम में आग लग गई। जिससे बिल्डिंग में धुआं भर गया और लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। आग की जानकारी मिलते ही हॉस्पिटल स्टाफ आग बुझाने में जुट गया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। कुछ ही देर में दो थानों की पुलिस और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की एक टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। वहीं दूसरी टीम ने अस्पताल के पहले थल पर आइसीयू में भर्ती सात मरीजों को व्हीलचेयर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ मरीजों और परिजनों ने कमरों की खिड़कियां तोड़कर खुद को बाहर निकाला। करीब 50 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

End of Feed