Agra Murder: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक किसान को खेत के विवाद में कुछ लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। किसान की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार व आस पड़ोस के लोगों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, आगरा के बाह के खेड़ा राठौर के महुआशाला गांव में शनिवार सुबह यह हत्या हुई। यहां खेत पर तारों की बाड़ लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
किसान को पीट-पीटकर मार डाला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वारदात को अंजाम देने के बाद हत्या के आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, महुआशाला गांव में शनिवार को किसान रामलक्षिन (75) खेत पर तारों की बाड़ लगाने के लिए गए थे।
