आगरा

Agra Corona: आगरा में फिर कोरोना, ताज देखने आए अमेरिका के दो पर्यटकों में मिला संक्रमण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 01:57 PM IST

Corona Virus: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में ताजमहल देखने आए अमेरिका के दो पर्यटक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 10 जनवरी को ताजमहल के पूर्वी गेट पर सैलानियों के नमूने लिए गए थे। 12 जनवरी को रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। हालांकि पर्यटक उसी दिन ताजमहल देखने के बाद जयपुर के लिए रवाना हो गए थे।

Image

आगरा में अमेरिकी पर्यटक में कोरोना की पुष्टि (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में अमेरिका से आए दो पर्यटक कोरोना पॉजिटिव मिले
  • ताजमहल देखने आए अमेरिका के दो पर्यटक मिले पॉजिटिव
  • ताज का दीदार कर जयपुर के लिए रवाना हुए पर्यटक

Agra Corona: ताजमहल का दीदार करने अमेरिका से आए दो पर्यटक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद विभाग ने अमेरिका से आए दल की तलाश शुरू की। दोनों पॉजिटिव सैलानियों ने पर्यटकों के ग्रुप के साथ ताज का दीदार किया था। पर्यटकों का ग्रुप पूर्वी गेट स्थित एक होटल में ठहरा था। इन दोनों पर्यटकों को डिहाईड्रेशन की शिकायत भी थी। हालांकि उसी दिन वो ग्रुप के साथ जयपुर के लिए निकल गए। वहीं, विभाग ने अब होटल स्टाफ की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, नौ जनवरी को वाराणसी से अमेरिकी सैलानियों का एक ग्रुप ताजनगरी आया था। रात को ग्रुप पूर्वी गेट स्थित एक होटल में ठहरा। दस जनवरी को ग्रुप ने ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान ताज के पूर्वी गेट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पर्यटकों के कोविड सैंपल लिए।

ताज का दीदार करके जयपुर निकल गए पर्यटक

इस दौरान टीम ने सैलानियों का पूरा विवरण भी दर्ज किया था। सैलानी ताजमहल का दीदार करने के बाद होटल पहुंचे और उसी दिन जयपुर के लिए निकल गए। कोविड सैंपलिंग की रिपोर्ट गुरुवार को आई। रिपोर्ट में दो पुरुष सैलानी पॉजिटिव मिले। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम आनन-फानन होटल पहुंची। यहां सैलानियों की जानकारी जुटाई तो जानकारी मिली कि सैलानी दस जनवरी को ही चेक आउट कर जयपुर निकल गए हैं।

ग्रुप में थे कोरोना संक्रमित, फैला सकते हैं संक्रमण

कोविड पॉजिटिव दोनों सैलानी ग्रुप के साथ आए। ताजमहल का दीदार भी उन्होंने ग्रुप के साथ ही किया था। पर्यटकों के ग्रुप में कितने लोग थे। इसका सटीक अंदाजा किसी के पास दर्ज नहीं है। यह सभी सैलानी कोविड पॉजिटिव सैलानियों के साथ सफर कर रहे हैं। एक साथ उठना-बैठना, खाना-पीना और भ्रमण पर निकले हैं। ऐसे में ग्रुप के कितने लोग और पॉजिटिव हैं। आगरा में वह कहां-कहां गए। उनकी एक्टिविटी क्या रही। इसका कोई अंदाजा अभी तक नहीं हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अमेरिकी ग्रुप में शामिल 62 वर्षीय बुजुर्ग और 23 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित पर्यटक जिस होटल में ठहरे थे, वहां के स्टाफ के नमूने लिए जाएंगे और कोरोना जांच होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!