Indian Railway: यात्रीगण ध्यान दें! अब रोजाना चलेगी लखनऊ इंटरसिटी, झांसी तक जाएगी ताज एक्सप्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 05:53 PM IST

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने होली से पहले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। कोहरे की वजह से रद्द चल रही ट्रेनों का संसालन फिर से शुरू कर दिया है। पहले हफ्ते में पांच दिन चल रही लखनऊ इंटरसिटी अब रोजाना चलेगी। इसके साथ ही ताज एक्सप्रेस भी झांसी तक जाएगी। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • होली से पहले रेल यात्रियों को बड़ी राहत
  • अब रोजाना चलेगी लखनऊ इंटरसिटी
  • झांसी तक जाएगी ताज एक्सप्रेस, कई ट्रेनों का स्टेशनों पर ठहराव बढ़ा


Indian Railway: होली पर रेल से घर आने व जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। होली से पहले भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। कोहरे के करण रेलवे की ओर से रद्द की गईं ट्रेनें बहाल कर दी गई हैं। करीब तीन माह तक बंद और आंशिक बंद रहीं आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें पटरी पर लौट आईं। बंद हुई ट्रेनों के चलने से तीन माह से परेशान चल रहे हजारों रेल यात्रियों ने राहत की सांस ली है। इसके साथ ही अब लखनऊ इंटरसिटी रोजाना चलेगी। यह ट्रेन अभी तक शनिवार और रविवार को नहीं चलती थी।

Lucknow Holi Special Train

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी राहत

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव के अनुसार, गाड़ी संख्या 12178/12180 लखनऊ इंटरसिटी अब रोजाना पटरियों पर दौड़ेगी। 28 फरवरी तक यह ट्रेन शनिवार/रविवार को नहीं चलती थी। इसके अलावा, गाड़ी संख्या 12279/12280 ताज एक्सप्रेस को नई दिल्ली से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तक चला दिया है। बीते तीन माह से ताज एक्सप्रेस नई दिल्ली से ग्वालियर तक ही संचालित की जा रही थी।

End of Feed