Indian Railways: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बड़े रेलवे स्टेशनों पर लगे एटीएम बैंकों को रास नहीं आए हैं। बैंकों ने आगरा, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल समेत अन्य स्टेशनों पर अपने एटीएम काफी वक्त से बंद कर रखे हैं। एक बार फिर से उत्तर मध्य रेलवे ने बड़े स्टेशनों के साथ-साथ छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी एटीएम लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की। बैंक इस मामले में दिलचस्पी ले न लें लेकिन रेलवे ने छोटे स्टेशनों पर एटीएम लगाने की लिस्ट जारी कर दी है। यात्रियों को सुविधा देने के साथ ही रेलवे डिजिटल नीति का विस्तार कर रहा है।
अब छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी लगेंगे एटीएम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे की तरफ से जिन स्टेशनों पर एटीएम लगाने के लिए टेंडर निकाले हैं, उसमें अलीगढ़, टूंडला, सूबेदारगंज, छिवकी, बमरौली, दादारी, खुर्जा, हाथरस, सिकोहाबाद, अनवरगंज, कानपुर, पनकी, चुनार, विंध्याचल, मीर्जापुर, फतेहपुर, इटावा, सोमना, गोविंदपुरी, मानिकपुर, फाफुंड, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन हैं।
