आगरा

UP School & Colleges Closed: सर्दी का कहर जारी, बंद हुए उत्तर प्रदेश में इस शहर के स्कूल

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 27, 2022, 02:07 PM IST

UP Agra School & Colleges Closed News Today in Hindi: उत्तर भारत में इस समय शीतलहर जारी है, जिसके कारण स्कूल बंद होने लगे हैं। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की वजह से सिर्फ स्कूल ही नहीं व्यवस्थाएं भी ठप्प होने लगी हैं। इसी के चलते आगरा में नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

Image

बंद हुए उत्तर प्रदेश में इस शहर के स्कूल

Agra School & Colleges Closed News: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की वजह से स्कूल बंद होने लगे हैं। इस शीतलहर की वजह से सड़कों पर लोग कम निकल रहे हैं, ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए तेज तर्रार निर्णय लिए जा रहे हैं। बता दें, उत्तर प्रदेश के लखनऊ के बाद अब आगरा में भी स्कूल को बंद कर दिया गया है।

6 से नीचे गया तापमान

स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए आए दिन खबरें आ रही हैं, यूपी के आगरा में सर्दी का सितम इस कदर जारी है कि तापमान 6 से नीचे चला गया है। आगरा, लखनऊ समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम एकदम पलट चुका है, इस कंपा देने वाली सर्दी में बच्चों के साथ साथ बड़ों का भी जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। एक तरफ शीतलहर कहर ढा रही है, दूसरी ओर घना कोहरा गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दे रहा है।

जिलाधिकारी का निर्णय

भयंकर ठंक को देखते हुए आगरा के जिलाधिकारी ने तत्काल रूप से फैसला लेते हुए स्कूली बच्चों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। बता दें, इस निर्णय के तहत आगरा में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूलों को दो दिन तक बंद रखा जाएगा। हालांकि दो दिनों का अवकाश अभी अस्थाई है, स्थिति को देखते हुए अवकाश को बढ़ाया भी जा सकता है। आगरा में पढ़ रहे बच्चों को अब 29 दिसंबर या इसके बाद से ही स्कूल जाना होगा। यदि इस बीच कोई और आधिकारिक खबर आती है तो आपको टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर अपडेट कर दिया जाएगा।

सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर के जिलाधिकारी नवनीत चहल ने अपने आदेश में कहा कि कक्षा 8 तक के स्कूल दो दिन के लिए बंद किए जाते हैं जबकि कक्षा 9 से 12 तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे और 3 बजे तक अवकाश कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर कोई स्कूल उनके आदेश का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

5 डिग्री के पास आ गया पारा

मौसम विभाग की मानें, पिछले कुछ घंटे में शहर का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बता दें, तापमान सामान्य से एक डिग्री कम हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह तापमान ऐसा ही बना रह सकता है। स्कूल अब कब खुलेंगे अभी इस पर निर्णय में बदलाव हो सकता है, ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर विजिट करते रहें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article