Agra Traffic: दिवाली से पहले दुरुस्त होगी आगरा की यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस ने बनाया प्लान, छह ग्रिड में बांटा शहर

Agra Traffic: दिवाली से पहले आगरा शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहर को छह ग्रिड में डिवाइड किया है और उसके लिए अलग से संपर्क नंबर जारी किए हैं, जिस पर हर ग्रिड में आने वाले क्षेत्र के लोग संपर्क कर सकते हैं।

Agra Traffic: त्योहारों की सीजन शुरू हो गया है। नवरात्रि के बाद करवा चौथ और उसके बाद दिवाली आ जाएगी। त्योहारों के सीजन की शुरुआत के साथ ही बाजारों में भीड़ शुरू हो गई है। नवरात्रि की सप्तमी से ही लोग खरीदारी शुरू कर देते हैं। दिवाली आते-आते बाजारों की रौनक देखने लायक होगी। यहां लोगों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। इस दौरान सड़कों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा और जाम की समस्या उत्पन्न होगी। जाम की स्थिति से बचने के लिए आगरा ट्रैफिक पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

Agra Traffic

दिवाली से पहले दुरुस्त होगी आगरा की यातायात व्यवस्था (फोटो - Canva)

दिवाली से पहले ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए आगरा ट्रैफिक पुलिस ने शहर को 6 ग्रिड में बांट दिया है। इन ग्रिड का इंचार्ज ट्रैफिक इंस्पेक्टर को बनाया गया है, जिनके लिए एक सीयूजी नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर आम जनता अपनी समस्याओं के साथ उसमे सुधार के लिए सुझाव भी दे सकती है।

End of Feed