यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने भाई से निकाह करने के लिए अपने प्रेमी की हत्या की साजिश रची।युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि युवक की हत्या लव ट्रायंगल के कारण हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
युवक के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हाल ही में हुई बिलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान फरमान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि यह हत्या एक यह मामला लव ट्रायंगल का परिणाम है, जिसमें फरमान की प्रेमिका ईशा ने बिलाल की हत्या की साजिश रची थी। बिलाल, जो एक ऑटो चालक था, उसका शव ताजगंज क्षेत्र में चौपाटी के पास मिला था। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए 4 से 5 टीमें बनाई थीं।
लव ट्रायंगल ने ली युवक की जान
पुलिस ने फरमान की गिरफ्तारी से पहले आमिर नामक एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था। आमिर ने बताया कि उसकी दोस्ती फरमान के साथ थी, और ईशा, जो उसकी बुआ की बेटी है, का भी बिलाल के साथ प्रेम संबंध था। जब फरमान को ईशा के बिलाल के साथ संबंधों के बारे में पता चला, तो उसने ईशा से बात की। ईशा ने कहा कि बिलाल उसे तंग कर रहा है और शादी का दबाव बना रहा है।
इसके बाद, ईशा और फरमान ने मिलकर बिलाल की हत्या की योजना बनाई। 20 जून को, उन्होंने बिलाल को शराब पार्टी के बहाने बुलाया और उसके साथ हत्या की। बताया जा रहा है कि पहले युवक के हाथ की नस काटी और फिर उसका गला रेतकर उसे मौते का घाट उतार दिया। पुलिस ने फरमान के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई छुरी, तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। अब पुलिस ईशा की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
